नमस्कार दोस्तों, आज के इस प्रकरण में आपको उत्तरप्रदेश राज्य के जमीन संबंधित रिकार्ड को ऑनलाइन माध्यम में कैसे देख सकते हैं सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। भू-अभिलेख यूपी upbhulekh.gov.in उत्तर प्रदेश सरकार का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे राजस्व विभाग द्वारा किसानों और आम नागरिकों के लिए भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस पोर्टल के जरिए लोग खसरा, खतौनी, भूमि स्वामित्व विवरण एवं अन्य महत्वपूर्ण भू-संबंधी जानकारी घर बैठे आसानी से देख सकते हैं।
इस वेबसाइट के जरिए आप अपनी जमीन का खसरा-खतौनी विवरण देख सकते हैं और उत्तर प्रदेश भू-अभिलेख पोर्टल से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में खतौनी की नकल ऑनलाइन कैसे देखें?
- UP Bhulekh जिसके तहत अगर आप अपनी जमीन की खतौनी की नकल घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

- इसके लिए सबसे पहले आपको यूपी भू-अभिलेख पोर्टल की आधिकारिक ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा फ़िर upbhulekh.gov.in पर मांगी जा रही जानकारी को भरना होगा जिसमें

- आपके सामने होमपेज पर खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें विकल्प को चुनना होगा।

- अब स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा दर्ज करें और आगे बढ़ना होगा।
- उसके बाद फिर अपने जिले का, तहसील और गांव का नाम चुनकर या ग्राम कोड डालकर सर्च करना होगा ।
- और अपनी जमीन की जानकारी देखने के लिए खसरा नंबर, गाटा संख्या, खाता नंबर या मालिक (खातेदार) अगर आप नाम से खतौनी खोज रहे हैं, तो खातेदार का नाम से सर्च कर सकते हैं।

- उसके बाद जब खाता संख्या लिस्ट में आ जाए, तो उसे सेलेक्ट करके और उद्धरण देखें या खाता विवरण देखें पर क्लिक कर सकते हैं।
- जमीन की जानकारी जमाबंदी खतौनी नकल को देखने के बाद डिजिटल डाउनलोड करके पीडीएफ प्रिंट आउट भी कर सकते हैं।
- गाटा भारतीय जमीन के रिकॉर्ड में इस्तेमाल होने वाला एक शब्द है, जो किसी भूखंड जिसमें जमीन के टुकड़े की पहचान के लिए दिया जाता है। यह एक खास नंबर होता है, जिसे राजस्व विभाग हर जमीन के टुकड़े को देता है, ताकि उसे आसानी से पहचाना और उसके रिकॉर्ड को संभाला जा सके।
Real Time खतौनी जमाबंदी नकल देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया

- यदि किसी ग्राम की खतौनी यहाँ नहीं दिखाई दे रही है, तो आप उसे रियल टाइम खतौनी में देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल upbhulekh.gov.in पर जाना होगा, होमपेज पर रियल टाइम खतौनी की नकल देखें पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर दिखाई जा रहे कैप्चा को सही से दर्ज करें और आगे बढ़ें।

- इसके बाद अपने जिले का नाम, तहसील और गांव का चयन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको 4 विकल्प दिखाई देंगे, खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें,खाता संख्या द्वारा खोजें, मालिक के नाम द्वारा खोजें, नामांतरण दिनांक से खोजें इनमें से विकल्प की जानकारी आपके पास हो, उसे चुनें और विवरण दर्ज करें। फिर उद्धरण देखें जानकारी पर क्लिक करके कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर दें। इसको खोलकर प्रिंट कर सकते हैं।

भूखंड के विवादित होने की स्थिति में कैसे देखे

स्क्रीन पर विकल्प चुनने के बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा, जिसमें आपको उत्तर प्रदेश के जिले, तहसील और गांव का चयन करना होगा। इसके बाद, आप एक नए पृष्ठ पर पहुंचेंगे, जहां आपको खसरा/गाटा नंबर भरने को कहा जाएगा। इस नंबर को दर्ज करने के बाद, ‘गाटा स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें, जिससे आपको उस भूमि के विवादित होने या अस्वीकृत स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।

- अब यदि आपने जो खसरा नंबर दर्ज किया है, उस पर कोई विवाद चल रहा हो, तो आपको उस संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
यूपी का भू नक्शा मानचित्र कैसे देखें?

उत्तरप्रदेश जमीन का मैप नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा upbhunaksha.gov.in इसके बाद आप अपने जिला का नाम, तहसील और गाँव के नाम को सेलेक्ट करना होगा, फिर आपकी स्क्रीन पर चुनें हुए जगह का नक्शा आ जाएगा, उत्तर प्रदेश भू नक्शा प्लॉट रिपोर्ट देखें यहाँ पर आप जिस भूखंड का नक्शा और उसके बारे में देखना चाहते हैं संपूर्ण जानकारी जैसे – खातेदार का नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या, क्षेत्रफल आदि देखना चाहते हैं, उसके नंबर पर क्लिक कर दें, इसके बाद आपके सामने उस गाटे/खसरे की पूरी जानकारी आ जाएगी। प्लॉट रिपोर्ट को प्रिंट भी कर सकते हैं।
भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल का उद्देश्य
इसमें भूलेख शब्द दो हिस्सों से मिलकर बना है – पहला भू, जिसका मतलब है भूमि/जमीन और दूसरा लेख, जिसका अर्थ है अभिलेख। इस प्रकार, भूलेख यूपी का मतलब है UP राज्य में भूमि से जुड़े अभिलेख। यह पोर्टल राज्य के नागरिकों को उनकी ज़मीन से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।

इस पोर्टल के माध्यम से लोगों का समय बचता है, क्योंकि अब वे ज़मीन के रिकॉर्ड, नक्शा, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी घर बैठे, बिना किसी परेशानी, दिक्कत के प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, यह पोर्टल सरकारी कार्यों में सरल पारदर्शिता लाता है, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आती है और नागरिक आसानी से खसरा और खतौनी जैसे दस्तावेज़ देख सकते हैं।
UP भूलेख आधिकारिक बैनर पोर्टल पर उपलब्ध भूमि अभिलेख
भूलेख लखनऊ, उत्तर प्रदेश के भूमि अभिलेख डेटाबेस में भूमि के स्वामित्व से संबंधित सभी जानकारी शामिल है। यह जानकारी खसरा और खाता संख्या के आधार पर पंजीकृत भूमि जोत का पूरा विवरण प्रदान करती है।
जिसमें खातेधारक का नाम,खातेधारकों की संख्या,भूमि का क्षेत्रफल,खसरा और खाता संख्या का विवरण आदि संपत्ति से जुड़े हुए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे, और अन्य संबंधित वित्तीय लेन-देन शामिल हैं।
खाली बंजर पड़ी संपत्तियां और अन्य महत्वपूर्ण विवरण, जिसमें यह पोर्टल नागरिकों को भूमि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराता है, जिससे भूमि से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा होती है।
पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं
UP Bhulekh पोर्टल नागरिकों को भूमि से जुड़ी विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करता है। इस पोर्टल पर उपलब्ध मुख्य सुविधाएं जैसे

- खतौनी (13 कॉलम) की नकल देखें
- राजस्व ग्राम की खतौनी का कोड प्राप्त करें
- भूखंड/गाटे का विशिष्ट कोड जानें
- भूखंड/गाटे पर कोई विवाद है या नहीं, इसकी जानकारी ले।
- भूमि के विक्रय की स्थिति जांचें
- राजस्व ग्राम की सार्वजनिक संपत्तियों का विवरण प्राप्त करें
- सरकारी भूमि की जानकारी देखें
- निष्क्रांत संपत्ति की स्थिति जानें
- विवाद शत्रु संपत्ति से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें
- राजकीय आस्थान की जानकारी देखें
- यूपी भूलेख सहायता केंद्र
यदि आपको यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी ज़मीन के रिकॉर्ड, खतौनी या किसी भी अन्य जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, या फिर पोर्टल से संबंधित कोई तकनीकी परेशानी आ रही है, तो आप नीचे दिए गए संपर्क नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
UP Bhulekh संपर्क सूत्र
संपर्क | विवरण |
---|---|
राजस्व मंडल UP | राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
ईमेल आईडी | [email protected] |
मोबाइल नंबर | +91-522-2217145, +91-7080100588 |
समय | सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक |
Note:- इस टॉपिक्स में जो जानकारी बताई है वो एक इंटरनेट और सोशिअल मिडिया प्लेटफॉर्म के जरिये एक बेब पेज फॉर्मेट में आप तक प्रोवाइड करवाई है !
Thank You.